Amroha News: हसनपुर क्षेत्र में दस करोड़ से बनेंगी सात महत्वपूर्ण सड़क
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: क्षेत्र में दस करोड़ से अधिक रुपया की लागत से सात महत्वपूर्ण सड़कें बनेंगी। इस संबंध में शासन से बजट मंजूर हो गया है। टेंडर होने के साथ ही कार्य शुरू हो जाएगा। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने इन सड़कों के निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे थे। जिन्हें स्वीकार करते हुए बजट भी जारी कर दिया गया है। विधायक ने बताया कि अगरौला कला से फत्तेपुर, सोहरका से अल्लीपुर मिलक, अल्लीपुर खादर से रखेड़ा, तिगिरया नादिरशाह से सिकंदराबाद, शहबाजपुर ढोला से पीतमपुरा, शहबाजपुर ढोला से खरगरानी, राजपुर मंदिर से भटौला शर्की तक सड़कें बनेंगी। उक्त सभी सड़कों पर करीब 10 करोड़ 10 लाख रुपया की लागत आएगी। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: 31.81 करोड़ से होगा 40 किमी सम्पर्क मार्गों का निर्माण क्षेत्र के लोग उक्त सड़कों के निर्माण की मांग कर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.