Amroha News: हसनपुर के 47 गांवों के रकबे में हुई फसल क्षति सर्वे में लगे 18 लेखपाल, फीडिंग भी शुरू
अमरोहा, अक्टूबर 6 -- Amroha News: गंगा से हुए फसलों व भूमि कटान के नुकसान का सर्वे का कार्य बीते शुक्रवार से शुरू हो गया है। तहसील क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित 47 गांवों के रकबे में फसल क्षति का आंकलन करने के लिए 18 लेखपाल की ड्यूटी लगाई गई है। सर्वे के संग-संग फीडिंग का कार्य भी चल रहा है। किसान जल्द से जल्द सर्वे पूरा कराते हुए गेहूं बुआई से पूर्व मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मुआवजे से मिली रकम से वह गेहूं आदि फसल की बुआई कर सकेंगे। ग्रामीणों के मुताबिक जल स्तर में इजाफे के संग बीते सितंबर माह में गंगा ने व्यापक तबाही मचाई है। गंगा तट बंध के भीतर या किनारे बस 47 गांवों के करीब 500 से अधिक किसानों की हजारों बीघा भूमि में खड़ी गन्ने व धान आदि की फसलें लगातार गंगा का पानी भरा रहने से बुरी तरह प्रभावित हुई। सतेड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.