अमरोहा, अक्टूबर 24 -- Amroha News: कस्बे के मुख्य पंसारा बाजार के कपड़ा व्यापारी को अज्ञात नंबर से फोन पर नुकसान पहुंचाने की धमकी मिली है। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी दिनेश कुमार अग्रवाल पंसारा बाजार में कपड़े का कारोबार करते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 9 बजकर 2 मिनट पर उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि कुछ लोग तुम्हें नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग कर रहे हैं, सतर्क रहना। जब व्यापारी ने कॉलर का नाम और पता पूछा तो उसने फोन काट दिया। इसके बाद कई बार कॉल करने पर भी फोन रिसीव नहीं हुआ।घटना की जानकारी बाजार के अन्य व्यापारियों को हुई तो उनमें दहशत फैल गई। शुक्रवार शाम व्यापारी एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे और सुरक्षा की मांग को लेकर तहरीर द...