Amroha News: हर वर्ग को सम्मान और अधिकार दिलाना पार्टी का लक्ष्य: सत्यपाल तोमर
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय का संकल्प Amroha News: अमरोहा। सुभासपा का 24वां स्थापना दिवस पर पार्टी के जिला कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय, समान अधिकार व समाज के वंचित वर्गों के सम्मान के लिए अपने संघर्ष को और मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सुभासपा की पहचान समाज के उन लोगों की आवाज बनने से जुड़ी है जो अपने अधिकारों, सम्मान व उचित भागीदारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के नेतृत्व में संगठन सामाजिक न्याय की विचारधारा को मजबूत करने और आमजन के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सत्यपाल तोमर ने कहा कि किसी भी लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.