Amroha News: हर्ष गौतम की विस्फोटक बल्लेबाजी से रेड टीम छह विकेट से जीती
अमरोहा, अक्टूबर 28 -- Amroha News: अमरोहा। द आर्यंस अकादमी रेड ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए द आर्यंस ब्लू के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान हर्ष गौतम ने 72 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद अर्श ने नाबाद 53 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी। गेंदबाजी में भी रेड के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी द आर्यंस ब्लू की टीम 37.4 ओवर में 208 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विवेक चौहान ने 63 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 56 रन बनाए। समर पडियाल ने 37, सिद्धार्थ ने 36 और आर्यन चौधरी ने 35 रन का योगदान दिया। द आर्यंस अकादमी रेड की ओर से सौरभ और आदित्य राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। कुणाल त्यागी और श्रेष्ठ चौधरी ने दो-दो बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.