Amroha News: हरियाणा में मजदूरी के दौरान सांप ने डसा, मुरादाबाद में मौत
अमरोहा, अक्टूबर 19 -- Amroha News: मजदूरी कर परिवार पालने हरियाणा गए आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव हयातपुर के युवक की सांप के डसने से दर्दनाक मौत हो गई। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को उसने दम तोड़ दिया। मृतक जितेंद्र सिंह (27) पुत्र वीर सिंह हयातपुर गांव का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र हरियाणा में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार को काम करते समय उसे जहरीले सांप ने डस लिया। आनन-फानन में उसे हरियाणा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद में उपचार के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से दो मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया। जितेंद्र की मौत से पत्नी आरती पूरी तरह टूट गई है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.