अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: अमरोहा। शहर के गांधी मूर्ति चौराहै से अतरासी मोड़ तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के विरोध में स्थानीय लोग व व्यापारी लामबंद होकर मंगलवार को चेयरपर्सन शशि जैन के आवास पर पहुंचे। सड़क चौड़ीकरण का विरोध करते हुए इसे शासन स्तर से निरस्त कराने की पुरजोर मांग की। मुशाहिद हसन ने कहा कि गांधी मूर्ति से अतरासी मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण से इस मार्ग पर छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानदार और कारोबारियों पर असर पड़ेगा। व्यापार चौपट होने से हजारों व्यापारियों, कर्मचारियों, मजदूरों व उनके परिवारों की रोजी रोटी पर संकट आ जाएगा। हजारों लोगों के रोजगार को निगलने वाले विकास का कोई औचित्य नहीं है। जबकि शहर के बाहर से होकर जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का विकल्प भी खुला हुआ है। इसका चयन कर उसे मुख्य मार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव शासन को भे...