अमरोहा, सितम्बर 23 -- Amroha News: सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को शहर सीएचसी में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका चेयरपर्सन शशि जैन व सीएमओ डॉ.रमाकांत सागर ने फीता काटकर संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। शिवर में 150 से ज्यादा मरीजों की बीपी, शुगर, एलर्जी, त्वचा व आंखों समेत विभिन्न बीमारियों की जांच कर दवा दी गई। लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के साथ ही दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में आए दंपत्तियों को परिवार नियोजन की जानकारी देकर छोटा परिवार, सुखी परिवार के लाभ बताए। इसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप में 20 यूनिट रक्तदान किया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच, योजनाओं की दी जानकारी इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ.उमर फारूक, डॉ.प्रमोद कुमार, डॉ.रेहाना खातून, डॉ.वंशि...