अमरोहा, सितम्बर 20 -- Amroha News: सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को नगर पालिका टाउन हाल में सफाई मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने पालिका के 200 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों की बीपी, शुगर, एलर्जी आदि की जांच कर दवा दी। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्र स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। सफाई कर्मचारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच और आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- Agra News: स्वच्छता कर्मियों को मिला स्वास्थ्य का संबल, 512 कर्मियों की हुई जांच यह भी पढ़ें- Kannauj News: 23 सितंबर को योग दिवस पर आठ जगह स्वास्थ्य शिविर, औषधीय पौधे...