अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: अवैध संचालित अस्पतालों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को पांच अस्पतालों को सील कर दिया। वहीं छह संचालकों को नोटिस जारी कर अस्पतालों के वैध दस्तावेज पेश करने को तीन दिन की मोहलत दी है। सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मंगलवार को झोलाछापों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया। इससे संचालंकों में हड़कंप मच गया। झोलाछाप अपने अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब को बंद कर भाग खड़े हुए। निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी मिलने पर नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ.योगेंद्र सिंह ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध संचालित खालकपुर गांव में जीवन हेल्थ क्लीनिक, नारायण हॉस्पिटल व न्यू लाइफ हॉस्पिटल अतरासी, जोया कस्बे में संचालित जोया पैथोलॉजी और डिडौली में संचालित फैमिली हेल्थ क्लीनिक ...