Amroha News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ढोला में किया कीटनाशक का छिड़काव
अमरोहा, अक्टूबर 15 -- Amroha News: स्क्रब टाइफस के दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बीमारी की रोकथाम की कवायद की। हसनपुर क्षेत्र के गांव शहबाजपुर ढोला में विभाग की टीम ने बुधवार को कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करते हुए ग्रामीणों को बीमारी की जांच व इलाज को लेकर जागरूक किया। गांव में एक सप्ताह पहले बुखार से दो मौतें हुई थीं। बुखार के मरीजों की सूचना पर विभाग ने गांव में शिविर लगाकर ग्रामीणों की डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, हीमोग्लोबिन, यूरिन टीबी, स्क्रब टाइफस और बुखार आदि की जांच की। इसमें दो लोगों की जांच में स्क्रब टाइफस की पुष्टि हुई थी। इसके बाद गांव में बीमारी की रोकथाम की कवायद शुरू की गई थी। बुधवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। इसके साथ ही कीटनाशक दवाओं का स्प्रे भी किया गया। इससे पहले नौगावां सद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.