Amroha News: स्वास्थ्य टीम को देख क्लीनिक बंद कर भागे झोलाछाप, तीन को नोटिस
अमरोहा, अक्टूबर 17 -- Amroha News: झोलाछापों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नोडल अधिकारी क्वैक्स डॉ.योगेंद्र सिंह व उप नोडल अधिकारी डॉ.सतीश चंद्र भास्कर ने शुक्रवार को हसनपुर व जोया में छापा मारा। विभागीय टीम को देखकर झोलाछाप भाग खड़े हुए। मामले में नोडल अधिकारी ने हसनपुर में अवैध संचालित दो व जोया में संचालित एक अस्पताल के संचालक का नोटिस जारी किया। नोडल अधिकारी ने टीम के साथ हसनपुर के अमरोहा अड्डे पर संचालित शिवम क्लीनिक के बाद क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में संचालित देहली हेल्थ केयर पर छापा मारा। टीम को देखकर संचालक क्लीनिक बंद कर भाग खड़े हुए। इसके अलावा नोडल अधिकारी ने जोया ब्लाक क्षेत्र के गांव पतेई खालसा में संचालित दीपाली हेल्थ केयर क्लीनिक पर छापा मारा। टीम के पहुंचने के साथ ही संचालक क्लीनिक बंद कर मौके से भाग निकला। सीएमओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.