Amroha News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
अमरोहा, सितम्बर 1 -- Amroha News: स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट के बीच जिले में तीन मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन से बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य विभाग स्तर से संदिग्ध और संक्रमित मरीजों की जांच व इलाज की कवायद तेज कर दी है। लक्षण वाले लोगों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दस बेड की व्यवस्था की गई है। जिले में बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी बढ़ा दी गई है। रजबपुर, नौगावां सादात और अमरोहा शहर के कैलसा रोड पर स्वाइन फ्लू का एक-एक मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग बीमारी के जांच व इलाज को लेकर सतर्क हो गया है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करके इलाज करने के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दस बेड का वार्ड बनाया गया है। सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने सभी सीएचसी, पीएचसी और आयुष्मान आरोग्य मंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.