अमरोहा, जुलाई 2 -- Amroha News: अमरोहा। ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के स्वागत समारोह में समाज के लोगों से बच्चों को शिक्षा हासिल कराने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि मुकुल वर्मा ने संगठित होकर एक-दूसरे का सहयोग करने की अपील की। गुरुवार को नौगावां रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता निखिल जैन ने स्वर्णकार समाज में महिलाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए हर स्तर पर साथ देने का आश्वासन दिया।वहीं, लोकेश अग्रवाल ने व्यापारियों को जीएसटी नंबर लेने के फायदे बताए। आखिर में संगठन के जिलाध्यक्ष सुशील वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन महासचिव प्रवेश वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जया वर्मा, अरुण अग्रवाल, पायल वर्मा, मीनाक्षी वर्मा, चंचल वर्मा, रीनू वर्मा, रीतू वर्मा, नत्थू सिंह वर्मा, सुनील वर्मा, बादल वर्...