Amroha News: स्टंटबाज ने कान पकड़कर मांगी माफी, कार सीज
अमरोहा, जुलाई 10 -- Amroha News: रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर दौड़ती कार से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने वाले युवक को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आते ही उसके सुर बदल गए। भविष्य में दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने का वादा कर उसने कान पकड़कर माफी मांगी। पुलिस ने जुर्माना लगाकर कार को सीज कर दिया। एसपी लखन सिंह यादव ने बताया कि गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक रजबपुर क्षेत्र में हाईवे पर दौड़ती कार से बाहर निकलते हुए अपनी व दूसरे लोगों की जान जोखिम में डालकर खतरनाक तरीके से स्टंट कर रहा था। वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा गजरौला के मोहल्ला अतरपुरा निवासी कार चालक समीर को गिरफ्तार किया गया। यातायात पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत कार का चालान करते हुए जुर्माना लगाया और कार को सीज कर दिया। बाद में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.