Amroha News: स्कूल से लौट रही छात्रा को आवारा कुत्ते ने काटा, घायल
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: हसनपुर। गुरुवार दोपहर बाद स्कूल से लौट रही कोतवाली क्षेत्र के रामपुर भूड़ निवासी कक्षा छह की छात्रा हिमांशी पुत्री सुनील कुमार को गांव के रास्ते पर आवारा कुत्ते ने काट लिया। हिमांशी घायल हो गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह उसे कुत्ते से बचाया। छात्रा को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव व क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक है। बुधवार को भी कुत्तों ने एक बच्ची को काट लिया था। ग्रामीणों ने कुत्ते पकड़वाने की मांग की है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि कुत्ते पकड़वाने के संबंध में ग्रामीणों ने उनसे कोई मांग नहीं की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.