अमरोहा, जुलाई 28 -- Amroha News: अमरोहा। द आर्यंस स्कूल जोया में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयोजन में तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों ने कक्षा सात से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। चिकित्सक डॉ.ऋषभ, डॉ.रितु, डॉ.अनीशा, डॉ.तूलिका, डॉ.ईशा, डॉ.वंशिका, डॉ.तिसा ने छात्र-छात्राओं के दांतों एवं मुख स्वास्थ्य परीक्षण कर दांतों की नियमित सफाई, सही ब्रश करने की विधि, संतुलित आहार एवं मुख संबंधी रोगों से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। बताया कि नियमित दंत परीक्षण से दांतों की समस्याओं का समय रहते पता लगाते हुए उचित उपचार किया जा सकता है।प्रधानाचार्य आदेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा ...