Amroha News: स्कूल के रसोई में सेंध लगाकर सामान चोरी किया
अमरोहा, नवम्बर 27 -- Amroha News: क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चक गुलाम अंबिया में गंगा स्नान के तीन दिवसीय अवकाश के दौरान अज्ञात चोरों ने रसोईघर की दीवार तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद विद्यालय में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) बनाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रधानाध्यापक डॉ.भूपेंद्र सिंह ने बताया कि गंगा स्नान अवकाश के कारण पिछले तीन दिनों से विद्यालय बंद था। गुरुवार सुबह जब विद्यालय खुला तो रसोईघर की दीवार टूटी मिली और अंदर से सामान गायब था। चोरों ने रसोईघर से दो गैस सिलेंडर, एक गैस चूल्हा, एक चूल्हा भट्टी, 40 प्लेटें, 40 गिलास, दो बड़े भगोने, एक कड़ाही व एक चावल की टंकी पार कर दी गई। प्रधानाध्यापक की ओर से घटना की सूचना बीईओ राजमोहन को दी गई है। इसके साथ ही सैदनगली थाने में भी लिखित प्रार्थना पत्र दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.