Amroha News: स्कूटी सवार छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया
अमरोहा, सितम्बर 26 -- Amroha News: अमरोहा। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की बेटी आजाद रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। शुक्रवार दोपहर वह स्कूटी से कोचिंग जा रही थी। उसका आरोप है कि जेएस हिन्दू कॉलेज के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उसकी स्कूटी के बराबर में अपनी बाइक लगा ली। इसके बाद दोनों ने उसके साथ छेड़छाड़ की। बाद में बाइक से उसका पीछा भी किया। छात्रा के विरोध पर आसपास मौजूद दुकानदारों व राहगीरों ने टोका ते आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस बीच छात्रा ने कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया। सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार ने घटना की जानकारी से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.