Amroha News: स्कूटी बचाने के दौरान नाले में गिरा ट्रैक्टर
अमरोहा, सितम्बर 25 -- Amroha News: हसनपुर। नगर में बाईपास मार्ग स्थित ग्रीन सिटी के पास गुरुवार दोपहर स्कूटी को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर नाले में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बचा। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकरौली निवासी चंद्रपाल ट्रैक्टर ट्राली लेकर किसी काम से नगर में अमरोहा अड्डा आ रहे थे। जैसे ही ट्रैक्टर नगर में बाईपास मार्ग पर ग्रीन सिटी के सामने पहुंचा कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के दौरान अनियंत्रित हो गया। लोगों की काफी कोशिश के बाद भी ट्रैक्टर नहीं निकल सका। इसके बाद हाइड्रा बुलाकर ट्रैक्टर को नाले से बाहर निकलवाया गया। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक अपराध अमरपाल सिंह ने इस बावत जानकारी से इनकार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.