Amroha News: स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल की जानकारी दी
अमरोहा, सितम्बर 11 -- Amroha News: नगर के भागीरथी देवी महाविद्यालय में शुक्रवार को स्किल इंडिया डिजिटल हब पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण को लेकर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। अधिकारियों ने 21 से 23 वर्ष आयु तक के युवाओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने व इसके फायदों की जानकारी दी। योगेंद्र कुमार व निशि चौधरी ने कहा कि इस पोर्टल पर पंजीकृत होकर युवा आसानी से मनपसंद नौकरी पा सकते हैं या स्वयं का रोजगार शुरू कर स्वावलंबी भी बन सकते हैं। योजना के तहत निर्धन वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था भी है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.अभय कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ऐसी कल्याणकारी योजनाओं में भाग लेकर युवा अपने साथ ही देश की प्रगति में भी योगदान दे सकते हैं। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.