अमरोहा, अक्टूबर 2 -- Amroha News: ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट कराने वाली टीम के चयन में गड़बड़ी की जांच के दौरान फर्जी तरीके से कागजों पर तत्कालीन डीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला सामने आया है। जांच के बाद चयनित टीम का निरस्तीकरण किया जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी माह में सोशल ऑडिट के लिए टीमों का चयन किया गया। एक टीम में चार सदस्य होते हैं। ब्लाॅक स्तर पर सोशल ऑडिट किया जाता है। इसमें हाईस्कूल पास लोगों को रखा जाता है। जो ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच करते हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि अमरोहा ब्लॉक में कम अंक वालों का चयन कर लिया गया और ज्यादा अंक वालों को बाहर कर दिया गया यानि जिनके अंक 40 से 45 प्रतिशत थे, उनका चयन नहीं हुआ और जिनके अंक 30 से 35 प्रतिशत रहे उनका चयन कर लिया गया। इस...