Amroha News: सोशल ऑडिट टीम चयन में फर्जीवाड़ा, तत्कालीन डीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर, टीम का चयन निरस्त
अमरोहा, अक्टूबर 5 -- Amroha News: ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का सोशल ऑडिट कराने वाली टीम का चयन तत्कालीन डीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर से कर लिया गया। जांच के दौरान जानकारी करने पर सेवानिवृत्त डीडीओ ने बताया कि चयनियत सूची पर मेरे हस्ताक्षर नहीं। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर चयनित टीम का निरस्तीकरण किया गया। गौरतलब है कि फरवरी माह में सोशल ऑडिट के लिए टीमों का चयन किया गया। एक टीम में चार सदस्य होते हैं। ब्लाक स्तर पर सोशल ऑडिट किया जाता है। इसमें हाईस्कूल पास लोगों को रखा जाता है। जो ग्रामीण क्षेत्र में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों की जांच करते हैं। आरोप है कि अमरोहा ब्लॉक में कम अंक वालों का चयन कर लिया गया और ज्यादा अंक वालों को बाहर कर दिया गया। यानि जिनके अंक 40 से 45 प्रतिशत थे, उनका चयन नहीं हुआ और जिनके अंक 30 से 35 प्रतिशत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.