अमरोहा, नवम्बर 7 -- Amroha News: धनतेरस पर्व पर इस बार जेवरात की खरीदारी में सबसे बड़ा बदलाव कैरेट में आया है। महंगे सोने के चलते 24 कैरेट सोने की मांग निवेश तक ही सिमट कर गई जबकि पहनने वाले गहनों में 22, 18 व 14 कैरेट की मांग तेजी से बढ़ी। कारोबारियों के मुताबिक 14 व 18 कैरेट के गहनों की मांग पिछले साल के मुकाबले इस बार 25-30 फीसदी तक बढ़ी है। भारी हार की जगह इस बार हल्की चेन, अंगूठी, टॉप्स, पेंडेंट व पतले ब्रेसलेट ही ज्यादा बिके। वहीं परंपरागत रूप से चांदी के कम वजन के सिक्कों संग देव मूर्तियों की मांग भी ज्यादा रही। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: धनतेरस पर सोना की हुई जमकर खरीददारी (पेज 4 में इनसेट) गौरतलब है कि त्योहारी सीजन में सोना-चांदी केवल आस्था और परंपरा का ही प्रतीक नहीं बल्कि भविष्य के लिए एक सुरक्षित और बेहतर निवेश का विकल्प भ...