Amroha News: सैरकपुर में तेंदुए का आतंक, घोड़ी पर किया हमला
अमरोहा, अगस्त 24 -- Amroha News: थाना क्षेत्र के गांव सैरकपुर में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार शाम गांव के पास आम के बाग में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने शीशपाल यादव की करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की घोड़ी पर हमला कर दिया। हमले में घोड़ी गंभीर घायल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घोड़ी को रस्सी से बांधकर चराया जा रहा था और शीशपाल यादव कुछ दूरी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घोड़ी पर झपट्टा मार दिया। घोड़ी के चिल्लाने और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Amroha News: बछरायूं में तेंदुए का आतंक, जर्मन शेफर्ड को बनाया शिकार ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ घोड़ी को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी लंबे समय से बनी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.