अमरोहा, अगस्त 29 -- Amroha News: नगर पंचायत सैदनगली के वार्ड ककरौआ स्थित शिव मंदिर पर शनिवार सुबह विश्राम गृह की नींव रखी गई। मंदिर सौंदर्यीकरण कार्य का भी नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ.अनुकृति चौधरी ने फीता काटकर शिलान्यास किया। कहा कि सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण व सुविधाओं को लेकर गंभीर है। नगर पंचायत में रिकार्ड विकास कार्य कराया जा रहा है। सड़क, पेयजल व साफ-सफाई पर फोकस किया गया है। बरसात के मौसम को देखते हुए जल जमाव की समस्या का भी निराकरण कराया जा रहा रहा है। उन्होंने लोगों से संक्रामक रोगों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। इस दौरान नगर स्वच्छता प्रेरक व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिनव कौशिक, सभासद सुदेश नागर, इकबाल सिंह, जिलेराम सिंह, राजपाल सिंह, ओमकार सिंह, जगदीश सिंह, धर्मपाल सिंह, सोमपाल सिंह, देवराज सिंह, हे...