Amroha News: सैदनगली में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण शोभायात्रा
अमरोहा, सितम्बर 6 -- Amroha News: सैदनगली कस्बे में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर शुक्रवार देर शाम श्रीकृष्ण शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। भक्तों ने शोभायात्रा का स्वागत करते हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा की। शोभायात्रा वार्ड नंबर नौ के पादा जी मंदिर से पूरे विधि-विधान संग शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल बैंड बाजों की धार्मिक धुनों पर भक्त जमकर थिरके। शोभायात्रा में शामिल राधा-कृष्ण व भारत माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा बस स्टैंड व संतोषी माता मंदिर पर होती हुई मुख्य बाजार में पहुंचकर माता जी के मंदिर होती हुई पादा जी मंदिर पर समाप्त हो गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Bareily News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकली शोभा यात्रा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.