Amroha News: सैदनगली में दो दुकानों से लाखों का माल चोरी, व्यापारियों में रोष
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: सैदनगली। चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर कीमती माल चोरी कर लिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। व्यापारियों ने पुलिस पर रात्रि गश्त न करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक चोरों ने हसनपुर-संभल मार्ग पर घंटाघर से कुछ दूरी पर स्थित पप्पू प्रजापति की दुकान के ताले तोड़ लिए। पप्पू के मुताबिक चोरों ने मंगलवार रात किसी वक्त चोरी की। बुधवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई। पप्पू का कहना है कि दुकान से 366000 रुपये की सिगरेट चोरी हुई हैं। उधर, चोरों ने इससे कुछ दूरी पर स्थित नजरे अहमद की मोबाइल दुकान से भी करीब 50000 की चिप चोरी कर लीं। जनपद संभल के एचौड़ा कंबोह निवासी नजरे का कहना है कि चोर ताले काटकर दुकान में घुसे। दो चोरियों की खबर लगते ही तमाम दुकानदार मौके पर जुट गए। दुकानदारों ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.