अमरोहा, जुलाई 18 -- Amroha News: सैदनगली महोत्सव में गुरुवार देर रात रागिनी कार्यक्रम में मशहूर कलाकारों ने समा बांध दिया। शिक्षक विधायक डॉ.हरी सिंह ढिल्लो ने विद्यालयों के प्रबंधकों को सम्मानित करते हुए निस्वार्थ भाव से शिक्षा की अलख जगाने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्षा डॉ.अनुकृति चौधरी के संयोजन में चल रहे महोत्सव में सुप्रसिद्ध रागनी गायक ऋषिपाल खदाना एवं अन्नु शर्मा की टीम ने अपनी मनमोहक रागनियों की प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।​ कलाकारों ने एक से एक बेहतरीन रागिनी सुनाईं। देर रात तक श्रोता दम साधे बैठे रहे। यहां मुख्य अतिथि शिक्षक विधायक डॉ.हरि सिंह ढिल्लो ने नगर पंचायत के सभी विद्यालयों के प्रबंधकों को शिक्षा की अलख जगाने के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: हरेला मेले के दूसरे दिन र...