अमरोहा, नवम्बर 5 -- Amroha News: जिला अस्पताल में जिम्मेदार से ड्यूटी कर सेवा एवं समर्पण की मिसाल बने 20 चिकित्सकों के नाम से प्रशस्ति पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा की है। गुरुवार को अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर ने चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सीएमओ डॉ.रमा कांत सागर व डिप्टी सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह के अलावा जिला अस्पताल में तैनात 20 चिकित्सकों की विभाग में सेवा एवं समर्पण भाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। मुख्यमंत्री ने सीएमओ व डिप्टी सीएमओ समेत जिला अस्पताल के 20 चिकित्सकों के नाम से प्रशस्ति पत्र जारी किए हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने जिले के नौ निजी चिकित्सकों को भी उनकी उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के...