अमरोहा, जुलाई 24 -- Amroha News: शराब की दुकान से लौट रहे सेल्समैन से 30 हजार की नकदी व बाइक लूट के मामले का पुलिस सात दिन बाद भी कोई खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित व उसके परिजन परेशान हैं। खुलासा न होने पर आला अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा निवासी सुखबीर सिंह गुर्जर थाना सैदनगली क्षेत्र के पहाड़पुर वक्काल स्थित देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता है। सुखबीर का कहना है कि बीती 16 जुलाई की रात वह दुकान बंद करने के बाद कैश लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड पर मंगरौला-पहाड़पुर बक्काल के बीच पहुंचे कि बुलेट सवार चार बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने 30 हजार की नकदी व उनकी स्प्लेंडर बाइक लूट ली। मोबाइल तोड़ने के संग सुखबीर की बुरी तरह ...