अमरोहा, अगस्त 14 -- Amroha News: सुधांशु हत्याकांड में पुलिस-प्रशासन ने अब हत्यारोपी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिजनों की ओर से हत्यारोपी के मकान को बुलडोजर से ढहाए जाने की मांग के बीच गुरुवार को डीएम डॉ.नितिन गौड़ के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव गुलड़िया पहुंचकर हत्यारोपी अरविंद कुमार के मकान की पैमाइश कराई। बताया जा रहा है कि पैमाइश में हत्यारोपी अरविंद कुमार के मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की जमीन पर होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रशासन ने मकान पर नोटिस चस्पा कर दिया है। एसडीएम शशिभूषण पाठक ने जानकारी दी कि ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में धारा 67 के तहत नोटिस जारी किया गया है। पैमाइश में मकान का कुछ हिस्सा ग्राम समाज की भूमि पर बना होना मिला है। गृहस्वामी को अपना पक्ष तहसीलदार न्यायालय में रखना होगा। सुन...