Amroha News: सीरत-ए-नबी अपनाकर संवारे जिंदगी : मुफ्ती दानिश कादरी
अमरोहा, अगस्त 26 -- Amroha News: जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जामा मस्जिद फरीदिया में सोमवार रात बाद नमाज-ए-ईशा आयोजित जलसा-ए-सीरत में मुफ्ती दानिश उल कादरी मुरादाबादी ने सीरत-ए-पाक पर रोशनी डालते हुए कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम की जिंदगी पूरी इंसानियत के लिए रहमत, मोहब्बत, अमन और भाईचारे का पैगाम है। उन्होंने कहा कि हमें नबी-ए-करीम की तालीम को अपनी जिंदगी में अपनाकर समाज में मोहब्बत और सौहार्द को बढ़ावा देना चाहिए। जलसे में रजबपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। शुरूआत तिलावते कुरान पाक के बाद फरहान राशिद मुरादाबादी ने नात-ए-पाक पेश कर की। मुफ्ती दानिश उल कादरी मुरादाबादी ने सीरत-ए-नबी पर अमल करने की ताकीद की। यह भी पढ़ें- Simdega News: पैगम्बर मोहम्मद ने भाईचारे के माहौल में जिंदगी गुजाराने का दिया संदेश: मौलाना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.