Amroha News: सीओ हसनपुर व तत्कालीन इंस्पेक्टर समेत 15 पुलिसकर्मियों पर होगी एफआईआर
अमरोहा, नवम्बर 18 -- Amroha News: घर में घुसकर महिला से मारपीट, जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, तोड़फोड़ और लूटपाट के आरोप में अदालत ने मंगलवार को सीओ हसनपुर पंकज कुमार त्यागी और तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी समेत 15 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही मामले की विवेचना हसनपुर कोतवाली से बाहर किसी निष्पक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी से कराने के निर्देश दिए हैं। मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंगरौली का है। यहां अनुसूचित जाति के रनवीर सिंह का परिवार रहता है। उनकी पत्नी रीना के मुताबिक उनके जेठ धर्मपाल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 20 सितंबर की शाम करीब चार बजे सीओ हसनपुर पंकज कुमार त्यागी, तत्कालीन इंस्पेक्टर राजेश कुमार तिवारी, दरोगा संजय तोमर, कांस्टेबल काजल, पवन, सतवीर, बाला, पूनम समेत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.