अमरोहा, जुलाई 19 -- Amroha News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे भाकियू इंडिया पदाधिकारियों को शनिवार सुबह पुलिस ने छपना में नजरबंद कर लिया। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद पुलिस बैरंग लौट गई। संगठन पदाधिकारी लोकेश बिधूड़ी ने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से मांग करनी थी कि क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या का समाधान किया जाए एवं जर्जर तार एवं खराब लाइन को ठीक किया जाए। ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो उसे बदलने के लिए पैसे की मांग न की जाए। ग्रीन गलियारे में जा रही भूमि का सर्किल रेट बढ़ाया जाए। किसान को 20 लाख रुपये प्रति बीघा का मुआवजा सरकार द्वारा दिया जाए। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने का भाकियू तोमर गुट का कार्यक्रम स्थगित जिन किसानों की जमीन ग्रीन गलियारे में जा रही है, उनके पालन-पोषण के लिए 20 प्रतिशत जमीन छोड़ी जाए। निज...