अमरोहा, अक्टूबर 7 -- Amroha News: विधायक समर पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत कस्बे के हुसैनी चौक से तहसील तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मनीष चौधरी को ज्ञापन सौंपा। इसमें एसआईआर प्रक्रिया एवं मतदाता डेटाबेस से जुड़े मामले की जांच कराने, ड्राफ्ट मतदाता सूची से बाहर हुए नामों को सार्वजनिक करने, मतदाताओं के दावे और दाखिल की गईं आपत्तियां, जोड़े गए नाम और लंबित मामलों का आंकड़ा सार्वजनिक करने, मतदाता सूची से जुड़े सॉफ्टवेयर एवं तकनीकी का ऑडिट कराने, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, एसआईआर प्रक्रिया को लेकर उठाई गई आपत्तियों और उन पर की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड सार्वजनिक करने संग मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई है। यह भी पढ़ें- सपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को...