अमरोहा, अगस्त 3 -- Amroha News: हसनपुर। सावन माह के पहले सोमवार को हरिद्वार एवं बृजघाट से गंगाजल लाकर शिवभक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। हर ओर हर-हर महादेव का उद्घोष गूंज उठा। प्रसिद्ध झारखंड महादेव शिवाला मंदिर पर तड़के से ही जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की लाइन लगी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, दही से अभिषेक कर बेल पत्र, चावल व पुष्प संग भगवान शिव की पूजा की। भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिरों पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया।मां चामुंडा मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, माई जी महाराज का मंदिर आदि में भी सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। यह भी पढ़ें- सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने आस्था एवं श्रद्धा संग शिवालयों में किया जलाभिषेक मंदिरों में लोटा, जल, कांवड़, गंगाजल लेकर आए भक्तो...