Amroha News: सावन के तीसरे सोमवार को शिवभक्तों ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
अमरोहा, अगस्त 17 -- Amroha News: सावन माह के तीसरे सोमवार पर शिवालयों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच भोलेनाथ को फल-फूल व प्रसाद आदि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों की सबसे अधिक संख्या नगर के झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में रही। यहां तड़के से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। भक्तों ने गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। मां चामुंडा मंदिर, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, माई जी महाराज का मंदिर में भी भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। खास बात यह रही कि मंदिरों में लोटा जल और गंगाजल लेकर आए भक्तों की लाइन अलग-अलग लगीं। यह भी पढ़ें- हर हर महादेव के नारों से गूंज उठे शिव मंदिर इस दौरान मंदिरों में घंटे, घड़ियाल, शंखनाद के बीच भोलेनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.