अमरोहा, जुलाई 31 -- Amroha News: इनरव्हील क्लब की नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण कर लिया है। नगर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार शाम हुई बैठक में सारिका गर्ग को अध्यक्ष व शालिनी अग्रवाल को सचिव चुना गया। रश्मि चावला को उपाध्यक्ष, कविता अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। आंचल अग्रवाल व भावना गुप्ता को भी जिम्मेदारी दी गई। पूर्व अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने सारिका गर्ग को कॉलर पहनाया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। दीपिका अग्रवाल, प्रियांशी अग्रवाल, प्रियंका गर्ग, नीतिका अग्रवाल, पारुल अग्रवाल, मोनिका अग्रवाल, सोनिया रस्तोगी, संगीता अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, जया सिरोही व किरन मित्तल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...