Amroha News: सात वर्षीय बच्चे से मारपीट कर गला दबाया
अमरोहा, सितम्बर 14 -- Amroha News: गांव में सरकारी स्कूल के पास खेल रहे चार वर्षीय मासूम के साथ मारपीट की गई। खेत में ले जाने के बाद उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर बच्चे को जबरन उठाकर ईख के खेत में ले जाने और वहां उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी है। घटना क्षेत्र के गांव कनपुरा की है। यहां जीशान अली का परिवार रहता है। उनके मुताबिक 13 सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे उनका बेटा मोहम्मद जेन गांव के सरकारी स्कूल के पास खेल रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक वहां पहुंचे और बच्चे को उठाकर पास के ईख के खेत की ओर ले गए। आरोप है कि खेत में दोनों युवकों ने मासूम के साथ मारपीट की और उसका गला भी दबाया। बच्चे के शोर मचाने पर परिजन मौके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.