Amroha News: ससुराल में बिजली का तार ठीक करते वक्त करंट से दामाद की मौत, कोहराम
अमरोहा, अगस्त 16 -- Amroha News: ससुराल में मेहमानदारी पर आए दामाद की छत पर बिजली के तार ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रहरा निवासी गीता पत्नी संजय का कहना है कि करीब 10 दिन पहले उसका दामाद मोहित पुत्र महेश निवासी ग्राम शाहपुर थाना पाकबड़ा जनपद मुरादाबाद घर पर आया था। इसके बाद से वह मेहमानदारी में घर पर ही रह रहा था। रविवार शाम करीब चार बजे मोहित छत पर बिजली का तार ठीक करने लगा। अचानक उसे बिजली का करंट लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। खबर लगते ही परिवार व मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में उसे निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने 35 वर्षीय मोहित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.