Amroha News: सलीम की शबनम के बेटे ताज से मुलाकात पर सस्पेंस
अमरोहा, अक्टूबर 22 -- Amroha News: बावनखेड़ी नरसंहार की खलनायिका शबनम के साथ मिलकर उसके परिवार के सात लोगों की हत्या के मामले में करीब 18 साल से जेल में बंद सलीम को सात दिन की पैरोल मिलने के बाद शबनम के बेटे ताज से मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सवाल उठ रहा है कि क्या सलीम इन सात दिनों में अपने ताज से मिल पाएगा या नहीं? हालांकि, फिलहाल इस मुलाकात पर सस्पेंस बना हुआ है। ताज के केयरटेकर उस्मान सैफी के मुताबिक, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की अनुमति के बाद ही दोनों की मुलाकात हो सकेगी। बावनखेड़ी में हुए इस खौफनाक हत्याकांड के वक्त शबनम दो महीने की गर्भवती थी। वारदात के चौथे दिन शबनम और सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद 13 दिसंबर 2008 को शबनम ने मुरादाबाद जेल में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उसने मोहम्मद ताज रखा था। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.