Amroha News: सर्विस रोड पर पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, पत्नी की मौत, 11 साल की बेटी घायल
अमरोहा, नवम्बर 24 -- Amroha News: मंगरौला के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि 11 वर्षीय बेटी घायल हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव रूखालू निवासी खूबचंद सोमवार देर शाम आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन में अपने साढू के यहां से 40 वर्षीय पत्नी चंद्रवती व 11 वर्षीय बेटी उर्मिला के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही उनकी बाइक मंगरौला के पास सर्विस रोड पर पहुंची कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़े और घायलों को नगर के सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने चंद्रवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.