Amroha News: सर्दी संग महकने लगे गेंदा-गुलाब, नौ राज्यों से मिले आर्डर
अमरोहा, नवम्बर 23 -- Amroha News: सर्दी की दस्तक के साथ ही तहसील क्षेत्र के सिहाली जागीर व आसपास के गांव की नर्सरियों में गेंदा, गुलाब सहित फूलों वाले पौधों की महक फैलने लगी है। नौ राज्यों से फूलों वाले पौधों के ऑर्डर मिलने से नर्सरी कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। शादी-विवाह के सीजन और सर्दियों में फूलों की बढ़ती मांग के चलते नर्सरियों में दिन-रात सप्लाई की जा रही है। एमके नर्सरी स्वामी मुजम्मिल खां बताते हैं कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड व बिहार से सर्दी शुरू होने के संग फूलों वाले पौधों के आर्डर मिलने शुरू हो गए हैं। नर्सरियों से प्रतिदिन चार से पांच ट्रक फूलों वाले पौधे बाहर सप्लाई किए जा रहे हैं। एक ट्रक में करीब आठ से 10 हजार पौधे जाते हैं। नर्सरी संचालक शरद अग्रवाल बताते हैं कि सर्दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.