Amroha News: सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा कर पिलर उखाड़े, चार पर रिपोर्ट दर्ज
अमरोहा, अक्टूबर 14 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव सिहाली जागीर में सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा करने और पिलर उखाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्राम प्रधान रिजवान खां पुत्र अब्दुल हमीद खां निवासी सिहाली जागीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में स्थित उनकी भूमि रकबा 0.829 हेक्टेयर के पूरब-पश्चिम व दक्षिण में सरकारी चकरोड है। एसडीएम के आदेश पर इस चकरोड को खुलवाकर मौके पर पिलर लगवाए गए थे। आरोप है कि बीती आठ अक्तूबर की दोपहर नावेद पुत्र इशरत निवासी अलीगढ़, खलील पुत्र अमजद, अफसर पुत्र साबिर व मनवा पुत्र नसील खां निवासी सिहाली जागीर ने बदमाशी के बल पर जेसीबी से उक्त पिलर उखाड़ कर तोड़ दिए। सरकारी चकरोड पर अवैध कब्जा कर रास्ता बंद कर दिया। विरोध पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.