Amroha News: सरकारी गल्ले की दुकान में 78 कुंतल से अधिक सरकारी अनाज का घोटाला
अमरोहा, जुलाई 22 -- Amroha News: बछरायूं, संवाददाता। ग्रामीणों की शिकायत के बाद गांव बिसावली की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पूर्ति विभाग की जांच में बड़े पैमाने पर स्टॉक में गड़बड़ी सामने आई। अभिलेखों के मुताबिक मौके पर 78 कुंतल से अधिक अनाज कम मिला। डीएम के निर्देश पर आरोपी राशन विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।मंगलवार को एआरओ राहुल दीप गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान का भौतिक सत्यापन किया। जांच में मौके पर 34 बोरी गेहूं व 50 बोरी चावल मिले। रिकॉर्ड से मिलान करने पर 41 कुंतल गेहूं, 21 कुंतल चावल व करीब सात कुंतल बाजरा कम पाया गया। पूछताछ में राशन विक्रेता शिवचरण स्टॉक में कमी का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। टीम ने ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए और जांच के लिए ई-पॉस मशीन अपने कब्जे में ले ली। इसके पहले ग्रामीणों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.