Amroha News: समाधान दिवस में 26 शिकायत दर्ज, महज 3 का मौके पर निस्तारण
अमरोहा, सितम्बर 8 -- Amroha News: हसनपुर। तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल 26 शिकायत दर्ज हुईं, जिनमें ने 3 का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष 23 शिकायतों के निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी गई। बताया जा रहा है कि निर्धारित दिवस शनिवार को श्री कृष्ण रामडोल शोभायात्रा का अवकाश होने की वजह से सोमवार को दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार ने शिकायत सुनीं। एसडीएम ने बताया कि दिवस में राजस्व विभाग की 11, पुलिस की 8, विकास विभाग की 3 एवं अन्य विभागों की 3 शिकायतें दर्ज हुई। इस मौके पर रेंजर नरेश कुमार, बीईओ, बीडीओ, नगर पालिका के ईओ आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.