अमरोहा, नवम्बर 14 -- Amroha News: क्षेत्र के गांव पूरनपुर में शुक्रवार को सैनी समाज ने समाजवादी पीडीए जन चौपाल आयोजित की। बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने कहा कि सपा पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक वर्ग को पार्टी के साथ जोड़कर उनके विकास, उत्थान एवं उन्नति के लिए काम कर रही है। पिछड़े वर्ग में विशेष रूप से सैनी समाज के उत्थान एवं विकास के साथ ही विधानसभा एंव लोकसभा में प्रतिनिधित्व का भी ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि सैनी समाज का इतिहास प्राचीन काल से जुडा है। इस समाज का नाम प्राचीन शासक महाराजा शूरसैन के नाम पर सैनी पड़ा है। कहा कि सपा ने ही जिले से स्व.प्रताप सिंह सैनी को विजयी बनाकर लोकसभा भेजा था। मौजूदा वक्त भी चंद्रपाल सैनी पार्टी के जिला महासचिव व सर्वेश सैनी जिला व्यापार सभा जिलाध्यक्ष हैं। इस दौरान डॉ.म...