Amroha News: समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना देगा किसान संघ
अमरोहा, सितम्बर 9 -- Amroha News: बार-बार समस्या उठाए जाने के बाद भी निराकरण नहीं होने से नाराज भारतीय किसान संघ आगामी 24 सितंबर को कलक्ट्रेट पर धरना देगा। बुधवार को उप संभागीय कृषि प्रसार कार्यालय में आयोजित बैठक में आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने कहा कि बिजली, चकबंदी समेत कई विभागों की कार्यशैली से किसान परेशान हैं। शिकायत के बाद भी संबंधितों की जांच व कार्रवाई नहीं हो रही है। तहसील के कार्यालयों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। गन्ने का मूल्य अभी तक घोषित नहीं किया गया है। गांव-गांव सड़कों की हालत खराब है। गांवों में टंकी फिटिंग के लिए उखाड़ी सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है। कहा कि उक्त सभी समस्याओं को लेकर किसान संघ ने आगामी 24 सितंबर को कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। अधिक से अधिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.