अमरोहा, जुलाई 6 -- Amroha News: अमरोहा, संवाददाता। लखनऊ में अग्निकांड की घटना के बाद जनपद में संचालित होटल, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट, स्कूल, लाइब्रेरी, कोचिंग संस्थान एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से डीएम ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों एवं प्रबंधकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संचालकों को निर्देशित किया कि अपने प्रतिष्ठानों में पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र कार्यशील अवस्था में उपलब्ध रखें तथा उनकी समय-समय पर जांच एवं रिफिलिंग अनिवार्य रूप से कराई जाए。

अग्नि सुरक्षा मानकों की आवश्यकता उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक...